{"_id":"6ae85242b439f42d9d024031","slug":"video-stalls-set-up-at-mati-kala-mela-in-bareilly-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: माटी कला मेले में लगे कई स्टॉल, दीयों और मूर्तियों की जमकर हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: माटी कला मेले में लगे कई स्टॉल, दीयों और मूर्तियों की जमकर हो रही बिक्री
Mukesh Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:35 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से बरेली के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले में शहरवासी पहुंच रहे हैं। मेले में दीयों के साथ मिट्टी के बर्तन की बिक्री हो रही है। माटीकला मेले में स्टॉल लगाए गए हैं। अंकित प्रजापति ने बताया कि वह मिट्टी से बर्तन और खिलौने बनाते हैं। वह बुकिंग पर भी काम करते हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं लवली कश्यप ने भी स्टॉल लगाया है। वह हर जगह स्टॉल लगाते हैं। जो महिलाएं घर पर कुछ काम चाहती हैं, उन्हें काम देते हैं।
रविवार को सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले का उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्कृष्ट शिल्पकारों की ओर से निर्मित माटीकला के आकर्षक उत्पाद जैसे दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कुल्हड़, सुराही, मिट्टी के खिलौने और गमले बिक्री व प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी रोज सुबह 11 से रात 8:00 बजे तक आम नागरिकों के लिए निशुल्क खुली रहेगी। रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूरनलाल प्रजापति ने कहा कि इस तरह के आयोजन माटीकला के कारीगरों को प्रोत्साहित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।