{"_id":"67978864c435f1b25a0cc0a9","slug":"video-accident-in-bhadohi-uncontrolled-car-overturned-ditch-eight-visitors-injured","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में हादसा, अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, आठ दर्शनार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में हादसा, अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, आठ दर्शनार्थी घायल
गोपीगंज कोतवाली नरऊर गांव के पास सोमवार शाम को सामने से आ रही बस को बचाने में अनियंत्रित कार पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सभी को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया। घटना में कार में सवार आठ लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जौनपुर के मछली शहर निवासी रमाशंकर सिंह परिवार संग अपनी कार एमएचएटी 6148 से प्रयागराज संगम स्नान करने गए थे। वहां से विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रहे थे। नरऊर के समीप विपरित दिशा से बस अचानक ओवरटेक कर सामने आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे रमाशंकर सिंह (68), रीता सिंह (65), राहुल सिंह (42), आरती सिंह (40), रोहित सिंह (38), रितु सिंह (30), रुद्र प्रताप सिंह (16), राजवीर सिंह (27) आशिंक रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।