{"_id":"67f1342f85a4f86a770dd605","slug":"video-dhamma-yatra-taken-out-on-emperor-ashoka-birth-anniversary-in-bhadohi-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में सम्राट अशोक के जन्मोत्सव पर निकाली धम्म यात्रा, डाला गया जीवन पर प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में सम्राट अशोक के जन्मोत्सव पर निकाली धम्म यात्रा, डाला गया जीवन पर प्रकाश
सम्राट अशोक क्लब की शनिवार को महान राजा अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा जंगीगंज-दौड़ियाही से शुरू होकर, महावीर होते हुए फिर जंगीगंज बाजार, वहिदा मोड़ से वापस लौटकर फिर जंगीगंज में संपन्न हुई। शोभायात्रा क़े दौरान लोग डीजे पर बज रहे गीतों पर नाचते थिरकते नज़र आए।
ओमप्रकाश मौर्या ने कहा कि हमें अपने बच्चों को महापुरूषों के पदचिह्नों पर चलने को प्रेरित करना चाहिए। कहा कि मौर्य वंशकाल अब तक भारत का स्वर्णिम काल रहा है। जहां सम्राट अशोक अपने दादा चन्द्र गुप्त मौर्य के पदचिह्नों पर चलकर भारत को ऊंचाई पर ले गए। कहा कि देश को वर्तमान में ऐसे ही शासक की आवश्यकता है। इसी तरह खमरिया नगर में भी झांकी एवं धम्म यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी औराई नरेश कुमार सिंह ने राष्ट्रगान के साथ ही यात्रा को हरी झंडी दिखाई। विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार मौर्य ने पंचशील ध्वज और नगर अध्यक्ष तीर्थराज मौर्य ने सैक ध्वज फहराया। नगर भ्रमण के दौरान युवा देशभक्ति नारे लगाते हुए आगे बढ़े। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जनता के हितों पर ध्यान दिया। इसके पूर्व सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।