{"_id":"69173c0d155695a23a0c21a9","slug":"video-people-rejoice-and-celebrate-nda-victory-in-bihar-2025-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिहार में एनडीए की जीत पर झूमे, मनाया जश्न; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर शुक्रवार को भाजपा, लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार की जीत ट्रेलर है। यूपी के चुनाव में भी पार्टी पूर्ण बहुत से सरकार बनाएगी। मौके पर घनश्याम गुप्ता, रमेश पासी, लालमणि आदि रहे। चौरी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मौके पर संतोष तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, श्याम बिहारी पटेल, संतोष दुबे, निहाला सरोज, पंडित सिंह, रोमेश दुबे आदि रहे। सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने बिहार विधान सभा चुनाव में राजग गठबंधन की शानदार जीत पर खुशी जाहिर किया। कहा कि यह सुशासन और विकास की जीत है। कौलापुर के एक निजी प्रतिष्ठान में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कमल तिवारी, धनंजय दूबे, विकास दूबे, राहुल तिवारी, विवेक उपाध्याय, धर्मेंद्र पांडेय, शिवांश मिश्रा, धीरज चौबे, योगेश आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।