{"_id":"670a5b17441285549d066c71","slug":"video-road-accident-in-bhadohi-father-in-law-and-son-in-law-died","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में सड़क हादसा, ससुर दामाद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक को साइड मार दी, जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किशुनदेवपुर के पास हुई। मृतकों की पहचान मोहम्मद फारूक (52) और उनके दामाद नूर आलम (40) के रूप में हुई है। मोहम्मद फारूक,अपने दामाद नूर आलम के साथ फल के व्यापार के सिलसिले में जंगीगंज जा रहे थे। घटना के समय, दोनों बाइक पर सवार थे और जैसे ही वे किशुनदेवपुर के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।