लोकसभा सीट नगीना सुरक्षित से चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कराया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं ने नगीना सीट से नामांकन कराने को कहा, इसलिए वह यहां पहुंचे लेकिन समय पूरा होने के कारण अधिकारियों ने नामांकन पत्र लेने से मना कर दिया।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह लंबे समय से नगीना की जनता के बीच हैं। उन्हें विश्वास है कि वह यहां से सांसद बनकर सांसद पहुंचेंगे और जनता की आवाज को उठाएंगे और उनके विकास के लिए काम करेंगे।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वह बोले कि प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। सरेआम लोगों के गले काटे जा रहे हैं। भाजपा चंदे और धंधे वालों की सरकार है।
गठबंधन के सवाल पर बोले की राजनीति में अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश होती है। उन्होंने नगीना की जनता से गठबंधन कर लिया है और वह जितनी मेहनत करेंगे, उन्हें उतना फायदा होगा।
कहा कि भाजपा के राज में विकास कोशों दूर है और जनता परेशान है। आज भी उनके नगीना क्षेत्र में कई कार्यक्रम है और वह जनता के बीच में है और उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है। कहां कि अभी तक नगीना की जनता ने जिसे भी सांसद चुना वह लौटकर नहीं आया। मैं ही एक ऐसा व्यक्ति हूं, जो बिना बुलाए जनता के बीच में रहता हूं।