Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
ASHA Workers’ Protest Continues for Sixth Day in Dhampur, Demand Permanent Jobs and ₹20,000 Monthly Salary
{"_id":"6acf52557706634f970b1cb2","slug":"video-asha-workers-protest-continues-for-sixth-day-in-dhampur-demand-permanent-jobs-and-rs20000-monthly-salary-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ‘अभी करो अर्जेंट, हम सबको परमानेंट’, धामपुर में आशा-संगिनियों की छठे दिन भी हड़ताल, 20 हजार रुपये वेतन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ‘अभी करो अर्जेंट, हम सबको परमानेंट’, धामपुर में आशा-संगिनियों की छठे दिन भी हड़ताल, 20 हजार रुपये वेतन की मांग
बिजनौर के धामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं, संगिनियों और महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने स्थायीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग उठाई। उन्होंने ‘अभी करो अर्जेंट, हम सबको परमानेंट’ और ‘दो हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं’ जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि वे करीब दो दशकों से विभाग में काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त वेतन और स्थायी नौकरी का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव से पहले मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने में रुचि, रूपा, कविता, सविता, ममता, रानी और गरिमा सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।