{"_id":"6a42608f6afbfa3d420c02ef","slug":"video-traffic-jams-in-badaun-and-ujhani-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:बदायूं और उझानी में लगा भीषण जाम, भीषण गर्मी में परेशान हुए वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:बदायूं और उझानी में लगा भीषण जाम, भीषण गर्मी में परेशान हुए वाहन चालक
Mukesh Kumar
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:39 PM IST
Link Copied
बदायूं शहर के चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कम रहने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। चौराहों पर दिन में कई बार जाम लगा। इससे राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। शहर के थानों के सिपाहियों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वीवीआईपी कार्यक्रम और कछला गंगा घाट पर ड्यूटी लगाए जाने से दिक्कत बढ़ी थी। वहीं, उझानी कृषि उत्पादन मंडी समिति में मक्का की जबर्दस्त आवक ने एक बार फिर बरेली-मथुरा हाईवे पर यातायात व्यवस्था फेल हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच कार सवारों के साथ ही कछला गंगा स्नान को आने-जाने वाले श्रद्धालु भी फंस गए। मुख्य द्वार से दोनों ओर करीब दो किलोमीटर इलाके में जाम में फंसे वाहनों के सिवाय कुछ और नजर नहीं आया।
बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी के सामने जाम की शुरूआत सोमवार करीब आठ बजे हुई। दुकानदार सौरभ के मुताबिक धर्मकांटों से तौल कराने के लिए मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को उनके चालकों ने बेतरतीब दौड़ाना शुरू किया तो सबसे पहले श्रद्धालुओं के छोटे वाहन फंसने शुरू हुए। इस दौरान कार समेत बाइक सवार भी जाम की वजह से नहीं निकल पाए। जाम में फंसे कार सवार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी गेट से करीब दो किलोमीटर इलाके में वाहनों की कतार लग गई। उन्हें मंडी के मुख्य द्वार के सामने से छतुइया रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचने में एक घंटा लग गया। सुरेंद्र की तरह की गंगा स्नान करने और लौट कर आने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैक्टर- ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं को हुई। बच्चे भी गर्मी की वजह से अकुला गए। पूर्वाह्न में वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।