{"_id":"6934011f4eb66840830eb933","slug":"video-canal-overflowed-and-fields-flooded-in-bulandshahr-syana-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के स्याना इलाके में नहर के ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के स्याना इलाके में नहर के ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी
बुलंदशहर के स्याना नगर के गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाईवे मार्ग स्थित नहर में ओवरफ्लो होने से गांव घंसूरपुर के खेतों में पानी घुस गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसल डूब गई। खेतों में पानी भरने से कई सौ बीघा में हो रही गेहूं, आलू व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है।
स्याना क्षेत्र में गांव घंसूरपुर में नहर के पानी ने किसानों को पूरी तरह बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नहर का ओवरफ्लो के चलते कटान हो जाने से खेतों में पानी घुस गया। किसानों की कई सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। गांव वालों के मुताबिक शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पूरी फसलें पानी में डूब चुकी थीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि नहर पुलिया के पास नाला है, उसमें नहर का पानी छोड़ दिया गया है। इससे उस नाले का कटान होने के कारण गांव के खेतों में पानी भरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।