{"_id":"69c3d360b1325d9d20030e80","slug":"video-broke-the-fast-by-offering-arghya-to-the-rising-sun-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का किया पारण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का किया पारण, VIDEO
चैती छठ के चौथे दिन बुधवार की सुबह व्रतियों ने सरोवर तट पर पहुंच कर उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया और निराजल व्रत का पारण किया। यही नहीं महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अचल सुहाग की कामना की। इस दौरान घाटों पर उगीं न सुरूज मल भइले अरग के बेर, अन धन मांगिला आदि गीत गुंजायमान रहे।
चार दिवसीय चैती छठ की शुरूआत रविवार को हुई थी। तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वहां से घर पहुंच कर पूरी रात उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी की गई। सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पकवान आदि तैयार किए गए। भोर में व्रती महिलाओं ने अर्घ्य के लिए दउरी और सूप में फल, पकवान, पूजा सामग्री आदि को सजाया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य नए कपड़े पहन कर तैयार हो गए। इसके बाद व्रती महिलाएं हाथों में कलश लेकर चलीं। पुरुष सदस्य सिर पर फल और पूजन सामग्री वाले सूप और दउरी लेकर चले। नगर के मालगोदाम पोखरा, मानसरोवर तालाब, दामोदरदास पोखरा सहित अन्य घाटों पर व्रती पहुंचे। यहां कलश स्थापित कर पूजा अर्चना की। इसके बाद सूर्य के उदय होने का इंतजार किया। आसमान में सूर्य की लालिमा दिखने पर व्रतियों ने दूध और जल से भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान अर्घ्य दिलाने के लिए स्वयं सेवी संगठनों ने दूध की व्यवस्था की थी। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगातार सदा सुहागन रहने की कामना की। इसके बाद व्रतियों ने जल पीकर 36 घंटे के उपवास का पारण किया। कुछ व्रति ढोल नगाड़े और बैंड बाजा के साथ सरोवर तटों तक पहुंचे थे। वहीं सरोवर तटों पर छठ मइया के गीत गूंजते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।