{"_id":"6a535caf5acbcc613d0fa3fe","slug":"video-farmer-suffers-burns-after-coming-into-contact-with-dangling-power-line-agitated-villagers-stage-protest-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लटके बिजली तार की चपेट में आकर किसान झुलसा, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटके बिजली तार की चपेट में आकर किसान झुलसा, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO
चंदौली के सकलडीहा कस्बे में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक किसान पर भारी पड़ गई। साईं बाबा मंदिर के पास नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से 36 वर्षीय किसान गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
सकलडीहा ग्राम पंचायत के कोट स्थित साईं बाबा मंदिर के पास शनिवार को किसान विश्वनाथ पाण्डेय (36) सिर पर पशुओं का चारा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क नीचे लटक रहे विद्युत तार से हो गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।