{"_id":"69cd1d6bff9b39f98208c37b","slug":"video-newly-appointed-sp-akash-patel-outlines-priorities-announces-crackdown-on-criminals-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवागत एसपी आकाश पटेल ने गिनाईं प्राथमिकताएं, अपराधियों पर सख्ती का एलान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत एसपी आकाश पटेल ने गिनाईं प्राथमिकताएं, अपराधियों पर सख्ती का एलान; VIDEO
पुलिस लाइन में बुधवार को नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पत्रकारों से बातचीत कर जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली जिम्मेदारी होगी और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
एसपी आकाश पटेल ने कहा कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चंदौली को जाम और अतिक्रमण की समस्या से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रमुख बाजारों और सड़कों पर अभियान चलाकर आम जनता को राहत दिलाई जाएगी।
एसपी ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल को आवश्यक बताते हुए कहा कि एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए दोनों के बीच विश्वास और सहयोग जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा का वातावरण कायम रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।