{"_id":"678e44c85c33ddc2e2016b5d","slug":"video-pwd-employee-in-chandauli-not-give-tender-form-to-contractors-allegations-mla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदाैली में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी ने ठेकेदारों को नहीं दिया टेंडर फार्म, विधायक पर लगे आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदाैली में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी ने ठेकेदारों को नहीं दिया टेंडर फार्म, विधायक पर लगे आरोप, हंगामा
जिलाधिकारी कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क बनाने के टेंडर के लिए शनिवार को फार्म बेंचा जा रहा था, लेकिन फार्म लेने पहुंचे कई ठेकेदारों को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ने फार्म देने से मना कर दिया। इसकी जानकारी होने पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री झंमेजय सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विधायक के दबाव के चलते टेंडर का फार्म ठेकेदारों को नहीं दिया जा रहा था। वहीं मामले की जानकारी के बाद एडीएम सुरेंद्र सिंह ने कर्मचारी से सभी फार्म को अपने कब्जे में ले लिया और कर्मचारी को कलेक्ट्रेट से निकाल दिया। वहीं चर्चा किस विधायक के दबाव में लोक निर्माण के द्वारा ऐसा किया गया। लोक निर्माण विभाग के द्वारा विभिन्न सड़कों के मरम्मत तथा नव निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया हैं। इन्ही सड़कों का टेंडर देने के लिए कई दिनों से लोक निर्माण विभाग के द्वारा कलेक्ट्रेट में काउंटर लगाकर फार्म बेंचा जा रहा हैं। वहीं शनिवार को कई ठेकेदार टेंडर डालने के लिए कर्मचारी के पास फार्म लेने के लिए पहुंचे। लेकिन कर्मचारी ने सभी को फार्म देने से मना कर दिया। इसकी जानकारी होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता झंमेजय सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कर्मचारी और ठेकेदारों के बीच काफी गर्मागर्म बहस भी हुई। एडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आने के बाद कर्मचारी के पास से सभी फार्म को अपने पास ले लिया है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं अधिवक्ता झंमेजय सिंह ने बताया कि एक विधायक के इशारे पर टेंडर को लेकर मनमानी हो रही हैं। जल्द ही वह इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे और रिट दायर करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।