{"_id":"671d0603df93245b00034f1c","slug":"video-yavata-sa-tharathaga-hatha-bthhakara-ralva-taraka-para-faka-pata-na-cara-yavaka-ka-khalfa-tha-taharara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : युवती से दरिंदगी, हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, पिता ने चार युवकों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : युवती से दरिंदगी, हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, पिता ने चार युवकों के खिलाफ दी तहरीर
चार युवकों ने घर से अस्पताल जा रही युवती से (23) सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसका हाथ बांधकर प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पटरी की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने ट्रैक पर युवती को देख पुलिस को सूचना दी। एसपी और अपर एसपी की मौजूदगी में बेहोश युवती को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। युवती की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसपी ने बताया कि युवती की हालत कुछ सामान्य होने पर पुलिस के सामने उसके बयान लिए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की बात स्पष्ट होगी। आरोपियों की पहचान के लिए सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। युवती ने बताया है कि वह एक युवक को पहचानती है, जो बरगढ़ का है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।