लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
आशिक मिजाज दरोगा को महिला सिपाही से आशिकी करना महंगा पड़ा। महिला सिपाही के परिजनों ने दरोगा को जमकर पीटा। यह तस्वीरें आगरा की है आगरा के एक थाने में तैनात दरोगा महिला सिपाही से मिलने उसके घर आधी रात को पहुंचा और यह देख महिला सिपाही के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। परिजन थाने तक दरोगा को पीटते हुए लेकर आए। पिटाई के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
महिला सिपाही से दोस्ती और उससे आशिकी करना दरोगा को थोड़ा महंगा पड़ गया। महिला सिपाही की बहन कॉलर पकड़कर दरोगा को पीटते हुए थाने तक लेकर आई। मामला थाने में है और दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए हुए है।