अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by:
मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 03:23 PM IST
देश में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 100 करोड़ टीका लगने का लक्ष्य गुरुवार को पूरा कर लिया गया। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में प्राचीन मंदिरों और स्मारकों पर तिरंगामय लाइट की अद्भुत छटा बिखरी। शाम होते ही मथुरा के वृंदावन के प्राचीन गोविंद देव मंदिर और मदन मोहन मंदिर तिरंगामय रोशनी से जगमगा उठे। इधर, आगरा के चार स्मारकों पर यह सजावट की गई है। यहां आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक को तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है। ताजमहल सुरक्षा कारण से इस महोत्सव में शामिल नहीं किया गया है।