{"_id":"69bbfaf2f2a21140f10e03a2","slug":"video-three-day-training-organized-at-brc-in-etah-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बीआरसी पर प्रशिक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बीआरसी पर प्रशिक्षण जारी
एटा के अलीगंज में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बीआरसी पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रथम बैच में जूनियर विद्यालयों के अध्यापकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण डायट एटा से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए व्यवहारिक जानकारी मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।