Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
young man who came to the medical college to get medicine was beaten with a stick and left bleeding, there was a huge uproar
{"_id":"683199a03d95568a32037e5e","slug":"video-young-man-who-came-to-the-medical-college-to-get-medicine-was-beaten-with-a-stick-and-left-bleeding-there-was-a-huge-uproar-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए युवक को डंडा मारकर किया लहूलुहान, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए युवक को डंडा मारकर किया लहूलुहान, जमकर हुआ हंगामा
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को डाक्टर को दिखाने आए मरीज के साथ अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी न केवल मारपीट की बल्कि सिर में डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित तन्मय शुक्ला ने बताया कि वह मेडिकल कालेज में डाक्टर को दिखाने के लिए आए थे। जानकारी करने के लिए वह पूछताछ केंद्र पर पहुंचे। जहां बैठी एक महिला कर्मचारी से उन्होंने पूछताछ की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। महिला कर्मचारी के पास खड़ा देवेंद्र यादव नाम का एक युवक उस महिला के साथ अंदर की ओर जाने लगा। सवाल का जवाब जानने के लिए वह पीछे चल दिए। तभी देवेंद्र ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी।
गाली देने का विरोध करने पर डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। मौके पर हंगामा शुरू हो गया। मरीजों और तीमारदारों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जानकारी कर रही है। इंस्पेक्टर थाना उत्तर राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घायल का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।