{"_id":"6a84730c3677a86d640f3c86","slug":"video-ajay-rai-met-aanchals-family-members-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंचल के परिजनों से मिले अजय राय;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल के परिजनों से मिले अजय राय;video
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:28 PM IST
Link Copied
गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर में बीते पांच अगस्त को आंचल राजभर (12) की मौत हो गई थी। अब यह मामला धीरे- धीरे राजनीतिक तूल पकड़ता दिख रहा है। पूर्व में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आंचल राजभर के परिजनों से मुलाकात की थी। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पहराजपुर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतका के परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। आए दिन कहीं न कहीं गंभीर आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सरकार विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय तभी पूर्ण रूप से मिलेगा, जब दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ परिवार को समुचित आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। कांग्रेस पार्टी इस मांग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ अंत तक खड़ी रहेगी और न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।