{"_id":"680f6ee9b4a0cb992905229f","slug":"video-effigy-of-pakistan-terrorist-was-burnt-in-ghazipur-2025-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में आतंकवाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया, सरकार से कठोर सजा देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में आतंकवाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया, सरकार से कठोर सजा देने की मांग की
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास कचहरी तिराहे पर आतंकवाद के प्रतीक पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या करने पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से हत्यारों को कठोर सजा देने की मांग की गई।
जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। अब ईंट का जवाब पत्थर से देने की जरूरत है। जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केशरी ने कहा कि अब इन आतंकवादियों के साथ-साथ इनके आका पाकिस्तान के खराब दिन शुरु हो गए हैं। अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है। अंत में 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की गई। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची, आकाशदीप, गोपालजी वर्मा, सोनू गुप्ता, निखिल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजा हुसैन, सलीम, रमेश यादव, आरके गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, माया साहू, कमरूज्जमा अंसारी, किशन शर्मा, विजय विश्वकर्मा, मनीष आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।