{"_id":"6a2d4ebdfe22889b9a04bae8","slug":"video-ground-breaking-ceremony-new-administrative-and-residential-building-birno-police-station-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाना बिरनो में नए प्रशासनिक व आवासीय भवन का हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना बिरनो में नए प्रशासनिक व आवासीय भवन का हुआ भूमि पूजन
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शनिवार को थाना बिरनो परिसर में प्रस्तावित प्रशासनिक एवं आवासीय भवन के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए कार्यक्रम में भवन के शांतिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की कामना की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए भवन के निर्माण से थाना स्तर पर पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा। साथ ही जनसुनवाई के लिए आने वाले नागरिकों और पीड़ित महिलाओं के बैठने सहित अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने के बाद पुलिस कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि, थाना प्रभारी बिरनो, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।