{"_id":"6aeb098d4f7562fa5f078e0d","slug":"video-gada-gada-ma-thasathha-samaja-anasacata-jata-paramanae-patara-ka-maga-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: गोंडा में दुसाध समाज, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: गोंडा में दुसाध समाज, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की मांग
गोंडा: दुसाध समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में बुधवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। इस धरने को समर्थन देने देवरिया से कवि जितेंद्र कुमार और कक्षा 12 की छात्रा रजनी भी शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने जल्द निर्णय न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष भगवानदीन पासवान ने बताया कि सभी साक्ष्य उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
समिति ने प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय भी लिया है, लेकिन तहसीलों से इन्हें जारी नहीं किया जा रहा। छात्रा रजनी ने बताया कि प्रमाण पत्र न होने से वह छात्रवृत्ति का फॉर्म नहीं भर सकी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि कार्यवृत्त जारी हो चुका है। तहसील प्रशासन मानकों के अनुसार प्रमाण पत्र जारी करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।