{"_id":"6aeb165aab7679eb850ad224","slug":"video-thaval-para-paca-thana-24-ghata-malga-bjal-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर पांच दिन 24 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: दिवाली पर छह से 11 नवंबर तक देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। इसके लिए बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। त्योहार के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
मुख्य अभियंता ने आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली लाइनों और खंभों को तीन दिन में दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान लाइनों का अनुरक्षण, ढीले तार कसने, पेड़ों की टहनियों की छंटाई और जंपरों की जांच होगी। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर खंभों, ट्रांसफार्मरों और तारों की सुरक्षा भी जांची जाएगी। जर्जर खंभों को मजबूत करने और कम ऊंचाई वाली लाइनों को मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए हैं।
फाल्ट होने पर आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए उपकेंद्रों पर पर्याप्त कर्मचारी और बिजली सामग्री उपलब्ध रखी जाएगी। मोबाइल ट्रांसफार्मर और ट्रॉली भी तैयार रहेंगी। उपकेंद्रों के ब्रेकर, आइसोलेटर, सुरक्षा उपकरणों और पावर ट्रांसफार्मरों की जांच कराई जाएगी। 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम में अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगेगी। पीक आवर में अवर अभियंता बिजली व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि आंधी-बारिश और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल कराई गई थी। शेष कमियां दूर करने के लिए तीन दिन का विशेष अभियान चलेगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली संबंधी शिकायतों के लिए उपभोक्ता जोनल कंट्रोल रूम के नंबर 8004916471 और 8004916772 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।