{"_id":"6a3246714710ce7dd30f64b1","slug":"video-parava-sasatha-bjabhashhanae-sharanae-saha-oura-unaka-vathhayaka-bta-parataka-bhashhanae-saha-ka-jana-sa-marana-ka-thhamaka-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी
यूपी के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर के उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने घटना की जानकारी दी।
पुलिस को दी गई तहरीर में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा है कि 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:22 बजे विधायक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। बातचीत के दौरान कॉल करने वाले ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि वह विधायक और उनके पिता की हत्या कराने का इंतजाम कर चुका है। यदि बच सकते हैं तो बच लें।
धमकी मिलने के बाद विधायक ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में संबंधित मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता की पहचान राजस्थान के अलवर जनपद निवासी संदीप शर्मा के रूप में होने की बात सामने आई। तहरीर में कहा गया है कि वह और उनका परिवार पहले भी आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहे हैं।
ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को दी गई यह धमकी गंभीर सुरक्षा विषय है। साथ ही राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। कोतवाल नगर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम राजस्थान भेजी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।