{"_id":"6a3245a82714d228b70d4b0f","slug":"video-shararama-mathara-thana-gabna-para-bjabhashhanae-sharanae-saha-bl-sarakara-ka-gabharata-sa-lna-cahae-mamal-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर दान गबन पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर दान गबन पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए मामला
श्रीराम मंदिर दान पत्र प्रकरण को लेकर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल ट्रस्ट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसकी उंगली केंद्र और प्रदेश सरकार तक उठ रही है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि यह झटका किसी व्यक्ति विशेष ने नहीं, बल्कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने ही लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के दस्तावेज सामने आ रहे हैं और जिस तरह की बातें सामने लाई जा रही हैं, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पूर्व सांसद ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ हुआ है, वह अच्छा नहीं हुआ है। कहा कि बिना धुएं के आग नहीं निकलती। जो धुआं दिखाई दे रहा है, उसमें कुछ न कुछ सच्चाई अवश्य है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोग यदि इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करानी चाहिए। कहा कि इस प्रकरण की सच्चाई बहुत जल्द देश के सामने आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।