{"_id":"68bd4eeb728088f2410511e7","slug":"video-video-anayatarata-hakara-ii-rakasha-palta-thabkara-calka-ka-mata-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटा, दबकर चालक की मौत
खरगूपुर (गोंडा)। इमिलिया गांव के मजरे महलिया निवासी रामकुमार कनौजिया (35) शनिवार की रात फल बेचकर वापस लौटते समय गोकरननाथ शिवाला मार्ग पर तेंदुआ चौखड़िया गांव के पास ई रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकिस्तकों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी राम कुमार कनौजिया (35) गांव गांव घूमकर ई रिक्शा से फल बेचने का काम करते थे। इसी से उनके परिवार का भरण पोषण होता था। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। अचानक हुए हादसे में उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। रामकुमार की पत्नी कमलेश, बड़ी पुत्री कोमल (14), मानवी (10) तथा पुत्र गौरव(7) का रो रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिससे उसके नीचे दबकर रामकुमार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।