{"_id":"6821da3d724151cbb108a5ef","slug":"video-girl-beat-up-the-molester-hit-him-with-a-slipper-nine-times-in-15-seconds-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शोहदे को युवती ने पीटा, 15 सेकेंड में नौ बार मारी चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे को युवती ने पीटा, 15 सेकेंड में नौ बार मारी चप्पल
युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में युवती ने युवक को नौ बार चप्पल मारी। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कस्बा मुस्करा के महोबा रोड पर सोमवार की सुबह 9:30 बजे एक मनचले युवक को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए चप्पलों से पीटा। इसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर मनचले की तलाश कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम जनपद बांदा निवासी शिव कुमार बताया है। कहाकि वह कस्बा में बर्फ का गोला बेचने काम करता है। दो दिन पहले उसके ठेला पर कुछ लड़के खड़े थे। उन्होंने वहां से गुजर रही लड़की को देखकर छींटाकशी की थी। जिसका उसने विरोध भी किया था। सोमवार की सुबह वह जब बर्फ लेने के लिए महोबा रोड जा रहा था तभी जीआईसी के पास छात्राओं के परिजनों न (मां, दादी और उसकी बहन) ने उसे पकड़ लिया और बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी।
थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने कहा कि छेड़खानी के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।