{"_id":"6760245871b6fb16a707ebfe","slug":"video-skeleton-of-missing-youth-found-in-field","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लापता युवक का खेत में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, कपड़ों और चप्पलों से पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लापता युवक का खेत में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, कपड़ों और चप्पलों से पहचाना
लगभग साढ़े पांच माह पहले संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हुए युवक का कंकाल सोमवार को गन्ने के एक खेत में पड़ा मिला। खेत में लगभग दस मीटर में कंकाल की हड्डियां और सिर बिखरे हुए थे। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने नमूने भी जुटाए। शव का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहमदनगर गांव निवासी राज कुमार (21) गांव में ही घूमने जाने की बात कह कर 24 जून की शाम घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला। इसके बाद 17 जुलाई को राजकुमार के पिता भगवान शरण की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।