Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
VIDEO : Railway Board Chairman got angry after seeing broken tiles during inspection at Janghai station in Jaunpur he got angry at the contractor
{"_id":"67540ad95e018076ef09f2e0","slug":"video-railway-board-chairman-got-angry-after-seeing-broken-tiles-during-inspection-at-janghai-station-in-jaunpur-he-got-angry-at-the-contractor","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जौनपुर में जंघई स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान दिखी टूटी टाइल्स देख भड़के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, ठेकेदार पर तेवर हुए तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जौनपुर में जंघई स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान दिखी टूटी टाइल्स देख भड़के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, ठेकेदार पर तेवर हुए तल्ख
चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सतीश कुमार ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया इस दौरान कार्य मे लापरवाही बरतने ठेकेदार पर भडके तथा टूटी टाइल्स देख स्टेशन अधीक्षक से सवाल पूछा कहा कब ठीक होगा।
चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सतीश कुमार ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया विशेष सैलून से 9.25 पर स्टेशन पर पहुचने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीेएफ थाना जीआरपी चौकी, प्लेटफार्म नम्बर एक दो तीन चार और पांच का निरिक्षण किया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया पर पुराना पावर हाउस हटाने का निर्देश दिया जिससे सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार हो सके। प्लेटफार्म नम्बर एक पर बिछ रही रेलवे लाइन का निरिक्षण किया। पुराना आरक्षण काऊन्टर को हटाकर नया बनाने का निर्देश दिया तथा पुरानी पावर केविन जल्दी हटाने का निर्देश दिया इस दौरान प्लेटफार्म नम्बर एक पर टूटी टाइल्स देख कर सम्बंधित ठेकेदार को फटकार लगाई तथा स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह से टूटने का कारण पूछा तब स्टेशन अधीक्षक ने काम मे लगे टैक्टर से टूटने की बात बताई तब उन्होंने जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। यार्ड रिमाडलिंग के तहत कराये जा रहे कार्य के धीमा होने पर नाराजगी जताई तथा स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यो को तेज गति से करने का निर्देश दिया। उनका सैलून 10.50 पर फाफामऊ के लिए रवाना हो गया रेलवे बोर्ड के चैयरमेन सतीश कुमार लगभग 1 घंटा 20 मिनट तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुके रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।