मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुबह 7:30 बजे चोरी के समान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सुदनीपुर गांव निवासी शंभू नाथ मौर्या ने 25 जून को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह 23 जून को हिनौती गांव एक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसका वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा व एक अदत मोबाइल वीवो Y35 व बैग में रखा 1400 रुपये किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने के बाद सुरागरशी में लगी थी। बुधवार 22 जुलाई को चोरारी नहर पुलिया के पास से करन राजभर पुत्र रामआसरे राजभर निवासी कल्याणपुर थाना मड़ियाहूं व रामकेश सरोज पुत्र सभापति सरोज निवासी संतोषपुर थाना मड़ियाहूं को गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में करन के पास से चोरी गई मोबाइल तथा अभियुक्त रामकेश सरोज के निशान देही पर घर ग्राम संतोषपुर से चोरी गया कैमरा व कैमरा स्टैंड बरामद किया गया। चोरी में शामिल दो आरोपी अभी फरार बताए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।