{"_id":"69958a0c10bf67861e03059a","slug":"video-up-board-exams-begin-at-206-centres-in-jaunpur-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जौनपुर के 206 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जौनपुर के 206 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हुई हैं। इसके लिए जिले में 206 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक होगी। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 154122 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 77042 और इंटर में 77080 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में 24 संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अधिकारियों की विशेष नजर रहेगी। उड़ाका दल भी इन केंद्रों का चक्रमण करती रहेगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की निगरानी के साथ वायर रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। इसके अलावा उड़ाकादल परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी। टीम को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की निगरानी के लिए सभी 618 सचल दल परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी करते रहेंगे। केंद्राध्यक्षों को बोर्ड के नियमों का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखेंगे। सुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए पूरी टीम को सक्रिय किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।