{"_id":"69476abe8b83a7a57d064feb","slug":"video-jhansi-the-administration-is-busy-improving-the-arrangements-of-the-chc-2025-12-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: सीएचसी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन, निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डिप्टी सीएम ने लगाई थी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सीएचसी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन, निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डिप्टी सीएम ने लगाई थी फटकार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान गंभीर कमियां सामने आईं थीं, जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही लापरवाही सामने आने पर एक चिकित्सक का स्थानांतरण करने के भी निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद अब सीएचसी में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाने लगी हैं। शनिवार को अस्पताल परिसर में लगी झाड़ियों की कटाई की जाती रही। इसके अलावा महिला वार्ड में भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। दवाइयों का स्टॉक भी दुरुस्त किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी राठौर ने बताया कि सीएमओ के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं। जो कमियां हैं, उनकी जानकारी मुख्यालय भेज दी गई है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।