Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi: Three criminals arrested in police encounter, had escaped with 2.5 lakh rupees from Garautha intersection.
{"_id":"694a4aac87b22271dd0a0fb9","slug":"video-jhansi-three-criminals-arrested-in-police-encounter-had-escaped-with-25-lakh-rupees-from-garautha-intersection-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गरौठा चौराहे से ढाई लाख लेकर हो गए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गरौठा चौराहे से ढाई लाख लेकर हो गए थे फरार
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:24 PM IST
मऊरानीपुर में सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने गरौठा चौराहे पर हुई लूट के तीनों आरोपियों को बड़ागांव तिगैला के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला लभेड़पुरा नाका चंद्रबदनी लश्कर ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी राजेंद्र शिवहरे ने बताया कि सोमवार की शाम 4:30 बजे उसके मोबाईल पर डल्लुपुरा थाना लिधौरा जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश निवासी राजू उर्फ जितेन्द्र राजपूत का फोन आया उसने कहा मुझे सोना मिला है। उसे बिकवा दो और बोला कि घर से नगद पैसे भी लेते आना। तभी मैं यह सोना बेचकर कुछ कमीशन दे दूंगा। राजू की बातों में आकर अपने घर से ढाई लाख रुपए लिए और अपने बेटे दिव्यांश को साथ लेकर अपनी शिफ्ट कर से बताये गए मऊरानीपुर के गरौठा चौराहे पर शाम 6:30 बजे पहुंचा। वहा पर कार रोककर खड़ा हुआ। तभी कार के पास राजू, डल्लुपुरा थाना लिधौरा जिला टीकमगढ़ निवासी मिथुन राजपूत, रविन्द्र राजपूत, बड़ालिधौरा थाना लिधौरा जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश निवासी संतोष उसके पास आए। बातचीत करते हुए कहने लगे कि जो पैसे लेकर आए हो वह दे दो। हम लोग तुम्हारे साथ चल रहे हैं। तभी इनके साथ काली पल्सर मोटरसाइकिल से आये रविंद्र ने मेरे पीले रंग के थैली मैं रखे ढाई लाख रुपए छीनकर राजू को दे दिए। राजू, संतोष व मिथुन मोटरसाइकिल से भाग गए। जब शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर आ गए। भाग रहे रविंद्र राजपूत को पकड़ लिया गया। इसके साथ हाथा पाई, मारपीट हुई। उसे पड़कर थाने ले गए। कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।आरोपियों की तलाश में जुट गए। पुलिस क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की। रात लगभग 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि उक्त लूट के आरोपी बड़ागांव के रास्ते कहीं जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मोटरसाइकिल से आ रहे उक्त लोगों को जब पुलिस ने टॉर्च दिखाई व रोकने का प्रयास किया तो वह तेजी से बड़ागांव पहाड़ी की ओर कच्चे रास्ते भागने लगे। आगे जाकर मोटरसाइकिल फिसल गई। जिससे तीनों आरोपी गिर गए। पुलिस नजदीक पहुंची तो उक्त लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उपनिरीक्षक अमित तोमर के कान के पास से निकल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस व लूटे गए ढाई लाख रुपए बरामद किए। आरोपियों को पड़कर पुलिस थाने लाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।