Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Video: Jhansi defeated Lucknow and Meerut division teams in the state level senior men's volleyball competition.
{"_id":"694a412a273ff20c060dc9ac","slug":"video-video-jhansi-defeated-lucknow-and-meerut-division-teams-in-the-state-level-senior-mens-volleyball-competition-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झांसी ने लखनऊ और मेरठ मंडल की टीम को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झांसी ने लखनऊ और मेरठ मंडल की टीम को दी शिकस्त
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:43 PM IST
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ। पहले दिन छह मैच खेले गए। इसमें आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर मंडल की टीमें विजेता रहीं। वहीं, झांसी मंडल की टीम ने दो मैच खेले और दोनों में अपनी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 12 मंडल की पुरुष वॉलीबॉल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रत्येक टीमों में 12 खिलाड़ियों और एक टीम मैनेजर हैं। पहला मैच आजमगढ़ मंडल बनाम़ प्रयागराज मंडल के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने प्रयागराज मंडल को 22-25, 29-27 व 30-25 और 2-1 से पराजित किया। दूसरा मैच अयोध्या मंडल व बरेली मंडल के मध्य खेला गया। इसमें अयोध्या मंडल ने बरेली मंडल को 19-25, 25-18 व 25-19 और 2-1 से पराजित किया। तीसरा मैच लखनऊ मंडल बनाम झांसी मंडल के मध्य खेला गया। इसमें झांसी मंडल ने लखनऊ मंडल को 25-19 व 25-17 व 2-0 से पराजित किया। चौथा मैच प्रयागराज मंडल बनाम आगरा मंडल के मध्य खेला गया। इसमें प्रयागराज मंडल ने आगरा मंडल को 25-14 व 25-15 व 2-0 से पराजित किया। पांचवां मैच झांसी मंडल बनाम मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें झांसी मंडल ने मेरठ मंडल को 25-17 व 25-16 व 2-1 से पराजित है। छठा मैच कानपुर मंडल बनाम वाराणसी मंडल के मध्य खेला गया। इसमें कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल को 25-23 व 25-18 व 2-0 से पराजित किया गया। उप्र वॉलीबॉल एसोसिएशन कानपुर की ओर से नामित निर्णायक ललितपुर के सुख साहब व झांसी की प्रियंका सैनी रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के मुख्य आतिथ्य में मैच का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन डॉ. रोहित पांडेय, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, अरविंद सोनकर, सुषमा कुमारी व योगेंद्र रिछारिया रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।