Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
11 societies in Sarsaul block have been closed since October 22; farmers left struggling to find fertilizers
{"_id":"6ae1e88d744240b2b50ae4eb","slug":"video-11-societies-in-sarsaul-block-have-been-closed-since-october-22-farmers-left-struggling-to-find-fertilizers-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरसौल ब्लॉक की 11 समितियां 22 अक्टूबर से बंद, खाद के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसौल ब्लॉक की 11 समितियां 22 अक्टूबर से बंद, खाद के लिए भटक रहे किसान
रबी की बुआई का समय चल रहा है लेकिन सरसौल ब्लॉक की सभी 11 साधन सहकारी समितियां 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन बंदी पर हैं। समितियों पर ताला लटका होने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है और उन्हें मजबूरन निजी दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया और डीएपी खरीदनी पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि बौसर समिति के सचिव राजू सिंह समेत अन्य सचिवों ने अपनी मांगो को लेकर समितियां बंद कर रखी हैं, जिससे रोजाना समिति पहुंच रहे किसान बैरंग लौट रहे हैं। खाद न मिलने से किसानों में भारी आक्रोश है।
सरसौल ब्लॉक की पुरवामीर, महुआगांव, सरसौल, खुजऊपुर, महाराजपुर, रायपुर, मंडिलवा, पाल्हेपुर, तिरमा, बेहटा सकत और डोमनपुर समेत सभी समितियां बंद हैं।
समितियां बंद होने का सीधा फायदा निजी खाद विक्रेताओं को मिल रहा है, जो मनमाने दामों पर खाद बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
किसान रामकुमार,रामशंकर,दिनकर साहू, उमेश कुमार, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि बुआई का समय निकला जा रहा है और समय पर खाद न मिलने से फसल उत्पादन पर असर पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द समितियां खुलवाकर खाद वितरण शुरू कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।