{"_id":"69d2070864aa95bb68022483","slug":"video-computer-teacher-exam-held-candidates-face-storm-issues-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कंप्यूटर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा: पेपर आसान से मॉडरेट, आंधी-बारिश में अभ्यर्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कंप्यूटर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा: पेपर आसान से मॉडरेट, आंधी-बारिश में अभ्यर्थी परेशान
कानपुर में सहायक अध्यापक (कंप्यूटर विषय) भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। रावतपुर गांव स्थित श्री राम लाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर आसान से मॉडरेट रहा। अभ्यर्थियों के अनुसार कंप्यूटर विषय के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे, जबकि सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्न उच्च स्तर के पूछे गए, जिससे कई परीक्षार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि कंप्यूटर से जुड़े तकनीकी प्रश्न अधिक संख्या में आए, जिससे विषय की तैयारी करने वालों को राहत मिली। हालांकि जीएस के कठिन सवालों ने पेपर का संतुलन थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना दिया।
औरैया से परीक्षा देने आई अभ्यर्थी सृष्टि ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती हैं और खासतौर पर परीक्षा देने कानपुर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पेपर में कंप्यूटर विषय से तकनीकी सवाल ज्यादा थे, लेकिन जीएस के प्रश्नों पर अपेक्षा के अनुसार ध्यान नहीं दिया जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।