{"_id":"67b2d78bf582a79f890e5f91","slug":"video-fire-broke-out-in-a-gas-warehouse-in-kanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कानपुर में गैस गोदाम में लगी आग, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कानपुर में गैस गोदाम में लगी आग, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू
घनी आबादी वाले जूही इलाके के बारादेवी दक्षिण द्वार गेट के पास स्थित गैस गोदाम में रविवार शाम आग लग गई। गैस गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर पहुंची फजलगंज और किदवईनगर फायर स्टेशन की गाड़ियाें ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बारादेवी दक्षिण द्वार गेट के बगल में इंडेन गैस की एजेंसी का गोदाम है। रविवार शाम वहां एक गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जब तक वहां मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश कर पाते, उसने आसपास रखे तीन सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची किदवईनगर और फजलगंज फायर स्टेशन की दो गाड़ियों ने वहां रखे अन्य सिलिंडर को मौके से हटाया। इसके बाद आग को बुझाने की कवायद हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आशंका है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।