{"_id":"67deb8a75b595100d107c900","slug":"video-formation-of-youth-executive-in-the-oath-taking-ceremony-of-kanpur-udyog-vyapar-manda-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में युवा कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में युवा कार्यकारिणी का गठन
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बर्रा बाईपास स्थित गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें व्यापारियों के स्वास्थ्य और दुर्घटना सहायता बीमा की मांग उठाई गई। कहा गया कि व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा क्यों नहीं है, क्या वे केवल टैक्स देने के लिए ही है। इस पर मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। वहीं, महानगर युवा अध्यक्ष पद पर नया पदाधिकारी घोषित किए जाने से व्यापार मंडल में विवाद बढ़ गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी विभाग के कारण उद्यमी पलायन कर रहे हैं। आयकर विभाग की नई धारा 247 स्वतंत्रता पर हमला जैसा है। इससे विभाग की तानाशाही बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने महानगर अध्यक्ष शैल शुक्ला की संस्तुति पर पूर्व की महानगर युवा कमेटी को भंग कर संदीप सचान को महानगर का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।