{"_id":"6a7856b8ccee424bc9046f29","slug":"video-kanpur-bithoor-brain-o-brain-wonder-kid-exam-parents-protest-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वंडर किड परीक्षा में अभिभावकों ने किया हंगामा, समय से पहले परीक्षा खत्म कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वंडर किड परीक्षा में अभिभावकों ने किया हंगामा, समय से पहले परीक्षा खत्म कराने का आरोप
बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर-बिठूर मार्ग स्थित युगम इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को ब्रेन ओ ब्रेन संस्था की ओर से वंडर किड परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान कुछ अभिभावकों ने बच्चों की परीक्षा समय से पहले समाप्त कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
अभिभावकों का आरोप था कि कुछ बच्चों की परीक्षा निर्धारित समय से पहले समाप्त करा दी गई, जबकि दूसरी कक्षा में बच्चे परीक्षा देते रहे। इसको लेकर मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही।
मामले में ब्रेन ओ ब्रेन संस्था के रीजनल डायरेक्टर अनुराग खेतान ने बताया कि एक कक्षा में परीक्षा सात मिनट देरी से शुरू हुई थी। इसलिए उस कक्षा के बच्चों की परीक्षा भी सात मिनट अतिरिक्त समय तक कराई गई। अन्य कक्षाओं में परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार ही समाप्त हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।