{"_id":"69b7f369cb5bba199503cd86","slug":"video-kanpur-couple-ties-the-knot-at-chaturbhuj-temple-in-sarsaul-becomes-the-talk-of-the-town-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सरसौल के चतुर्भुज मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाया विवाह, क्षेत्र में बनी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सरसौल के चतुर्भुज मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाया विवाह, क्षेत्र में बनी चर्चा
कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल कस्बे में सोमवार को एक प्रेमी युगल ने मंदिर में विवाह रचा लिया। दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सात फेरे लिए। विवाह के बाद यह प्रेम विवाह इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव निवासी 22 वर्षीय सर्वेश का पड़ोसी गांव खजुरिया की युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही जाति से होने के कारण बाद में परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।
सोमवार को सरसौल स्थित श्री चतुर्भुज मंदिर परिसर में सादगीपूर्ण माहौल में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विवाह की खबर फैलते ही क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार की सहमति से हुआ यह विवाह समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उनका मानना है कि आपसी समझ और सम्मान के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।