{"_id":"6a748841e61ebddb8501313d","slug":"video-kanpur-shakti-samvad-cyber-blackmail-awareness-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शक्ति संवाद में महिलाओं ने उठाए साइबर ब्लैकमेलिंग के मुद्दे, पुलिस ने बताए बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शक्ति संवाद में महिलाओं ने उठाए साइबर ब्लैकमेलिंग के मुद्दे, पुलिस ने बताए बचाव के तरीके
महिलाओं को अपराध, विशेषकर साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक नौकरीपेशा महिलाओं, अधिवक्ताओं और गृहिणियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बेझिझक अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं और समाधान से जुड़े सवाल पूछे।
कार्यक्रम में एक महिला ने बताया कि कोई व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है, लेकिन घबराहट में उन्होंने मोबाइल में मौजूद सभी साक्ष्य डिलीट कर दिए। उन्होंने पूछा कि अब क्या किया जा सकता है। इस पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। साइबर पुलिस की मदद से मोबाइल से डिलीट हुए डिजिटल साक्ष्यों को वापस लाया जा सकता है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शक्ति संवाद का उद्देश्य महिलाओं को चुप्पी तोड़कर खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।