Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Kanpur UP SI Exam Concludes Peacefully Amidst Intensive Security Checks Candidates Faces Light Up After Paper
{"_id":"69b50dfccc8073555f0aae67","slug":"video-kanpur-up-si-exam-concludes-peacefully-amidst-intensive-security-checks-candidates-faces-light-up-after-paper-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सघन चेकिंग के बीच शांतिपूर्ण हुई यूपी एसआई परीक्षा, पेपर के बाद खिले परीक्षार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सघन चेकिंग के बीच शांतिपूर्ण हुई यूपी एसआई परीक्षा, पेपर के बाद खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
कानपुर शहर में शनिवार को यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UPSI) भर्ती परीक्षा सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्र के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। जूते, घड़ी और अन्य प्रतिबंधित सामान को अंदर ले जाने से रोका गया। कई अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर जूते और अन्य सामान उतारकर परीक्षा देने के लिए प्रवेश किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलते ही अभ्यर्थी जूते पहनते नजर आए।
दूसरी शिफ्ट की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी केंद्र के बाहर इंतजार करते दिखाई दिए। कानपुर के शिववीर ने बताया कि परीक्षा का पैटर्न संतुलित रहा और सवाल अधिक कठिन नहीं थे। वहीं फर्रुखाबाद से परीक्षा देने आई साधना ने बताया कि उन्होंने पूरे 160 प्रश्न हल किए और पेपर मॉडरेट रहा।
परीक्षा खत्म होने के बाद अधिकांश अभ्यर्थियों के चेहरे पर संतोष नजर आया और वे केंद्र से बाहर निकलते ही परीक्षा के अनुभव एक-दूसरे से साझा करते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।