{"_id":"6ad4c00079401e4b63098fbd","slug":"video-several-athletes-including-musa-khan-samiksha-mishra-and-prakhar-gupta-excel-in-taekwondo-belt-test-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में मूसा खान, समीक्षा मिश्रा और प्रखर गुप्ता समेत कई खिलाड़ी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में मूसा खान, समीक्षा मिश्रा और प्रखर गुप्ता समेत कई खिलाड़ी रहे अव्वल
सिविल लाइंस स्थित बिशप वेस्टकोट स्कूल में रविवार को कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न बेल्ट वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। व्हाइट बेल्ट में मो. मूसा खान, येलो बेल्ट में समीक्षा मिश्रा, ग्रीन बेल्ट में प्रखर गुप्ता, ग्रीन प्रथम बेल्ट में मोमिना समीर, ब्लू बेल्ट में दृश्य और रेड बेल्ट में अद्विक सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की प्रिंसिपल नैंसी एलिस कच्छप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टेस्ट शुरू करवाया। प्रिंसिपल ने रांची में 25 से 30 नवंबर तक होने वाली एसजीएफआई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे आयन खान को प्रतीक चिह्न देकर शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, अविनाश चंद्र द्विवेदी, बलराम यादव, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान और रामगोपाल बाजपेई ने भी आयन को सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।