{"_id":"6991bd3acd47bd4d980aff28","slug":"video-spectacular-shiva-wedding-procession-drew-a-huge-crowd-with-devotees-dancing-and-singing-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अद्भुत शिव बरात में उमड़ी भीड़, झूमते-नाचते निकले शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत शिव बरात में उमड़ी भीड़, झूमते-नाचते निकले शिवभक्त
घाटमपुर कस्बे में रविवार को महाशिवरात्रि पर निकली भगवान शिव की अदभुत शिवबरात में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के पुराने अस्पताल रोड के बारीश्वर महादेव मंदिर से उठी भूत प्रेत समेत शिवबरात मां कूष्माण्डा देवी मंदिर परिसर में मनमोहक झांकियों व भक्तों के हुजूम के साथ पहुंची। जहां भगवान शिव व पार्वती के विवाह के हुए मंचन के दौरान भीड़ बम भोले के जयकारे लगाने लगी। शिवमय हुई हजारों लोगों की भीड़ के बीच भगवान शिव व पार्वती के जयमाल व विवाह मंचन के साथ उनका तांडव नृत्य देखने के लिए भीड़ कई बार बेकाबू हुई। अदभुत शिवबरात के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान भक्तों ने फूल बरसाने के साथ जगह-जगह उनका स्वागत किया। शिव पार्वती विवाह संपन्न होने के बाद बरात वापस लौटी। जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई मुख्य चौराहे पहुंची। वहां स्वागत आदि होने के बाद मूसानगर रोड होती हुई नगरपालिका रोड से वापस बारीश्वर मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। जुलूस को भव्य रूप दिए जाने व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पंकज पांडेय उर्फ छोटे मुन्ना, पूतू पांडेय, भोला तिवारी, कृष्णमुरारी पाण्डेय, प्रिंस शुक्ला, रामचन्द्र गुप्ता, ईशु अवस्थी, संतोष गोस्वामी, गौरव मिश्रा, रिंकू शुक्ला, अभिनव अवस्थी आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।