{"_id":"69916831587d224bb90836c6","slug":"video-kangra-mahashivratri-celebrated-with-great-pomp-at-jwalamukhi-and-the-ancient-red-shiva-temple-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालामुखी व प्राचीन लाल शिवालय में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालामुखी व प्राचीन लाल शिवालय में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्री
ज्वालामुखी के शिव मंदिरों व प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में महाशिवरात्री बड़ी धूम -धाम से मनाई गई। यहां लाल शिवालय मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों ने शिव शंकर का पूजन करना शुरू कर दिया और भोले के जयकारे गूंजते रहे। शिव भक्तों ने भोले नाथ का दूध, गंगाजल, दही, शहद, शक़्कर व फल, भांग, धतूरा आदि से जलाभिषेक किया। लाल शिवालय में भक्तों के लिये फलाहार का भंडारा भी लगाया गया। इस बारे में पुजारी अविनेद्र शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लाल शिवालय मंदिर में शिवरात्रि का बिशेष पूजन किया गया। शिवरात्री पर्व भोले नाथ व शिव शंकर भगवान का सबसे बड़ा त्यौहार है आज ही के दिन भोले नाथ का विवाह माता पार्वती से सम्पन्न हुआ था। यह फागुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को शिवरात्री महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। सभी भक्तजन आज के दिन शिव का पंचोउपचार, दशोउपचार , षोडषउपचार पूजन करते हैं। भोले नाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। भगवान भोले नाथ शिव भगवान अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। यह दिन सभी भक्तों के लिए बड़ा पुण्य का दिन होता है। भोले शंकर का आज के दिन पूजन करने से पूरे साल का फल प्राप्त होता है। प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में आज सभी भक्तों के लिए फलाहार के भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं ज्वालामुखी के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई और कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। ज्वालामुखी उपमंडल के शिव मंदिरों में आज हजारों श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।