{"_id":"69648858889ceb65710bcd63","slug":"video-wife-and-her-two-and-a-half-year-old-child-were-murdered-in-a-dispute-over-drinking-alcohol-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पत्नी और ढाई साल के बच्चे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पत्नी और ढाई साल के बच्चे की हत्या
घाटमपुर क्षेत्र के गोपालपुर के मजरा सर्देपुर में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद होने पर युवक ने पत्नी व ढाई साल के बच्चे को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है और पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है।
पत्नी पांच माह की थी गर्भवती फिर भी...
आरोपी सुरेन्द्र कमाई को लेकर लगातार कुछ नहीं करता था। वह कभी ट्रक में खलासी का काम कर लेता था तो कभी मजदूरी करता था। घर का खर्च भी बमुश्किल चलता था। इसके बाद उस कमाई को शराब के नशे में उड़ाता रहता था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी रूबी से अक्सर विवाद होता रहता था।
रूबी मौजूदा समय पांच माह की गर्भवती थी। बावजूद इसके विवाद होने पर सुरेन्द्र का दिल नहीं पसीजा और उस पर इस कदर गुस्सा हावी हुआ कि गर्भवती पत्नी रूबी व बच्चे लवांश पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।