{"_id":"683c86d914bd7d8cb10a752d","slug":"video-youths-create-ruckus-in-restaurant-for-not-paying-bill-after-birthday-party-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बर्थ डे पार्टी के बाद बिल भुगतान न करने पर युवकों ने रेस्टोरेंट में किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ डे पार्टी के बाद बिल भुगतान न करने पर युवकों ने रेस्टोरेंट में किया बवाल
सिविल लाइंस के बैठक रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में शनिवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर बवाल किया। वहां के कर्मचारियों को रॉड और बेल्ट लेकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब एक घंटे तक चले मारपीट और तोड़फोड़ के घटनाक्रम में तीन कर्मचारी और दो युवक घायल हो गए। यह विवाद बर्ड डे पार्टी के बाद बिल भुगतान न करने को लेकर हुआ। पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। युवक रसूखदार और संभ्रांत परिवारों के हैं।
सिविल लाइंस निवासी नितिन गुप्ता का डीजी गर्ल्स कॉलेज के सामने रेस्टोरेंट है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आजाद नगर निवासी आदित्य त्रिपाठी और उसके दोस्त लाल बंगला निवासी पीयूष जायसवाल ने रेस्टोरेंट में दो कमरे बुक कराए थे। शनिवार रात करीब आठ बजे दोनों 8-10 दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने पहुंचे। इस दौरान उन लोगों ने रेस्टोरेंट के तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 305 में जमकर शराब पी। आरोप है कि देर रात करीब डेढ़ बजे वह लोग रेस्टोरेंट से निकलने लगे तो वेटर ने उन लोगों से बिल का भुगतान करने के लिए कहा तो वह लोग गालीगलौज करने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।