{"_id":"68e3f07926df3755da02a063","slug":"video-bull-attacks-moving-bike-in-kasganj-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांड़ ने चलती बाइक पर किया हमला...एक की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांड़ ने चलती बाइक पर किया हमला...एक की मौत और दो घायल
कासगंज के गंजडुंडवारा में बाइक से सरसों का बीज लेने जा रहे तीन युवकों पर सोमवार की सुबह अचानक एक सांड़ ने हमला बोल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना गंजडुंडवारा की है। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव निविया निवासी शिशुपाल (36) पुत्र पन्नालाल, दाताराम (26) पुत्र जयचंद्र और रामवीर (45) पुत्र लखन सिंह सोमवार की सुबह करीब 8.30 बजे बाइक से सरसो का बीज लेने गंजडुंडवारा आ रहे थे। शिशुपाल के भाई मुनेंद्र ने बताया कि रास्ते में गांव महमूदपुर के पास अचानक एक सांड़ ने उनकी चलती हुई बाइक पर हमला कर दिया। सांड़ का हमला इतना जबरदस्त था कि बाइक सड़क किनारे जा गिरी और बाइक पर बैठे रामवीर खाई में जा गिरे। जबकि शिशुपाल और दाताराम पास से गुजर रहे एक ई-रिक्शा से टकरा गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामवीर और दाताराम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी होने पर मृतक शिशुपाल के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी सविता, बेटे प्रवीण (5), बेटी पूनम (2) और मां सोनवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।