{"_id":"66976ef76a317a0f20062387","slug":"video-200-rapaya-naha-thae-ta-mada-samata-ka-garada-na-ii-rakasha-calka-para-cal-tha-gal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 200 रुपये नहीं दिए तो मंडी समिति के गार्ड ने ई-रिक्शा चालक पर चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 200 रुपये नहीं दिए तो मंडी समिति के गार्ड ने ई-रिक्शा चालक पर चला दी गोली
शाहजहांपुर के जलालाबाद में कहासुनी के बीच मंडी समिति के गार्ड ने ई-रिक्शा चालक पर गोली चला दी। इससे चालक बाल-बाल बचा। गोली सड़क पर जाकर लगी। बुधवार सुबह हुई घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
बुधबार सुबह गांव कोठी वाला बाग निवासी ई-रिक्शा चालक अरविंद कुमार मंडी समिति के गेट से निकल रहा था। इस बीच मंडी समिति के गार्ड से उसकी कहासुनी होने लगी। अरविंद ने बताया कि गार्ड ने गेट से निकलने के लिए उससे 200 रुपये मांगे। मैंने 50 रुपये दे दिए, इसके बाद भी वह नहीं माना और अपनी रायफल तान दी। वह रायफल से गोली चलाने वाला था, तभी मैंने उस पर हाथ से झटक दिया। इससे गोली सड़क पर लगी और वह हमले में बाल-बाल बचा। गोली सड़क पर लगने से वहां की काफी गिट्टी उखड़ गईं और उसके ई-रिक्शा का पिछला पहिया बर्स्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और मौका मुआयना किया। घटना के बाद गार्ड मौके से भाग निकला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।