{"_id":"6841ac0ecb4b2560d70f1047","slug":"video-allegations-of-corruption-in-the-minor-irrigation-department-in-lakhimpur-kheri-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, भाकियू ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी में लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे। यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने बताया की सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। विभाग में कई स्टाफ है, जो लंबे समय तैनात है, जो पूरी तरह मनमानी करते हैं। बोरिंग के नाम पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। आरोप है की फ्री बोरिंग के बाद किसानों से ट्रायल व टेस्टिंग अपने खर्चे करना पड़ता है। प्रति किसान से 3500 रूपये लिए जाते हैं। कुछ ब्लाकों में बोरिंग का पाइप भी किसानों को नहीं दिया जाता है, जबकि बोरिंग के पाइप का बोरिंग कराई का व ट्रायल टेस्टिंग का पैसा निकाल लिया गया है। किसानों ने मामले की जांच कर कारवाही की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।